आजमगढ़, मई 14 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड सठियांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुहब्बतपुर के महलिया गांव में लाखों रुपये से बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के भवन में ताला लटक रहा है। गांव के एएनएम सेंटर में इसका संचालन किया जा रहा है। एक वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का निर्माण कराया गया था। इस भवन में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। भवन में ताला लटका हुआ है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए बनाए गए इस भवन का उपयोग नहीं हो पा रहा है। गांव के प्रेम नारायण तिवारी, बृजेश पांडेय, अरविंद पांडेय और अशोक कुमार ने बताया कि सरकार ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए भवन बनवाया, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इसमें न ...