मधुबनी, मार्च 16 -- मधुबनी। लाखों के साइबर फ्रॉड की घटना में मुंबई पुलिस की टीम सोमवार को शहर के भौआड़ा मोहल्ला में छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिये गये युवक का नाम मो. इमामुद्दीन बताया गया है। मुंबई में दर्ज लाखों के धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस उसे हिरासत में लिया है। संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद हुई है। गिरफ्तारी के बाद नगर पुलिस की मदद से उसे नगर थाना लाया गया। देर शाम तक नगर थाना में मुंबई पुलिस के अधिकारियों की पूछताछ जारी थी। बताया जाता है कि हिरासत में लिये गये व्यक्ति के खाते में पांच लाख रुपए भुगतान हुआ है। हालांकि मुंबई पुलिस अधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मुंबई पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ चल रही है। मुंबई सेंट्रल थाना के सब इंस्पेक्टर ...