नोएडा, मई 7 -- दनकौर। दनकौर कस्बे में धनौरी रोड स्थित निर्माणाधीन मकान से बुधवार देर रात बदमाश लाखों रुपये के बिजली के तार और अन्य सामान चोरी कर ले गया। घटना को अंजाम देकर जाता हुआ। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। नई बस्ती मोहल्ला निवासी मुकेश कौशिक ने बताया कि धनौरी रोड पर उनका तीन मंजिला मकान निर्माणाधीन है। कुछ दिन पहले ही मकान में लाखों रुपये खर्च कर बिजली की वायरिंग और अन्य विद्युत उपकरण लगवाए गए थे। आरोप है कि बुधवार देर रात बदमाश मकान में घुस आया और वहां से करीब एक लाख रुपये कीमत के बिजली के तार और अन्य सामान चोरी कर ले गया। मुकेश के अनुसार चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि, जाते समय वह मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में आरोपी एक बैग में चोरी का सामान लेकर जाता हुआ दि...