मुरादाबाद, मार्च 25 -- मुरादाबाद। 31 मार्च करीब आते ही नगर निगम के टैक्स विभाग ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर 37 प्रापर्टी को सील किए जाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान 84 लाख रुपए के राजस्व की वसूली भी की गई। एक दर्जन बकाएदारों को गुरुवार तक हर हालत में पूरा बकाया जमा किए जाने की मोहलत दी गई। कार्रवाई मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह के नेतृत्व में की गई। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि बकाएदार जल्द से जल्द बकाया जमा कर दें वरना प्रापर्टी को सील किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...