मुरादाबाद, मार्च 12 -- मुरादाबाद। हाउस व वाटर टैक्स वसूली के लिए नगर निगम विशेष अभियान चला रहा है। गुरुवार तड़के नगर निगम की टीम ने रात के अंधेरे में शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुपर मार्केट के ऊपरी फ्लोर की तीस दुकानों को सील कर दिया। दस बजे व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो सील लगी देखी। इस पर व्यापारियों में उबाल आ गया। उन्होंने रात के अंधेरे में दुकानों को सील करने की कार्रवाई का विरोध जताया। व्यापारी राहुल कुमार, हिमांशु यादव, रिंकू सैनी, मोहम्मद शकील, राजीव कुमार आदि ने कहा कि सील किए जाने से पूर्व निगम अधिकारियों को नोटिस देने की कार्रवाई करनी चाहिए। हम लोग टैक्स देने के लिए तैयार हैं, लेकिन निगम द्वारा दुकानों को सील करने का जो तरीका अपनाया गया वह पूरी तरह से गलत है। व्यापारियों के द्वारा सभी दुकानों को मेरठ के बिल्डर के द्वारा खरीदा ग...