लाखों के नगदी-जेवर लेकर किशोरी लापता हुई
गाज़ियाबाद, जुलाई 1 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी घर से लाखों के नगदी-जेवर लेकर लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पिता ने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।थानाक्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी साढ़े 17 वर्षीय बेटी 29 जून की रात करीब एक बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई। आरोप है कि वह घर में रखे 1.85 लाख रुपये, सोने की पांच अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमके तथा चांदी की पायल और तगड़ी भी अपने साथ ले गई। उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन बेटी का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने विजयनगर थाने पहुंचकर शिकायत दी और बेटी को सकुशल बरामद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.