रुद्रपुर, मार्च 27 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शांति विहार कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से लाखों रुपये के सोने के जेवरात ठगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी के जेवरात बेचकर बची मात्र 12 हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। ठगे गए जेवरात कहां बेचे गए, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। मामले में शांति विहार कॉलोनी निवासी आशु डालमिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि आठ मार्च को उनकी मां दोपहर के समय सब्जी लेने बाजार जा रही थीं। इसी दौरान घर के पास एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर बातचीत में उलझा लिया और झांसे में लेकर उनके सोने के आभूषण ठग लिए। महिला ने उसके बहकावे में आकर सोने के दो सेट कान के कुंडल, चार अंगूठियां, एक गले का सेट और दो सोने की...