कन्नौज, जून 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के भारापुर गांव की महिला घर से लाखों रूपये के जेवरात और नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। आरोप है कि महिला अपने पांच वर्षीय मासूम बच्चे को भी साथ ले गई है। पीडि़त पति की शिकायत पर मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। कसावा चौकी क्षेत्र के भारापुर गांव निवासी सखी मोहम्मद ने बताया कि 9 जून की दोपहर करीब डेढ़ बजे बाजार जाने के बहाने उसकी पत्नी उसके पांच वर्षीय बेटे के साथ घर से रफूचक्कर हो गई। उसका आरोप है कि पत्नी घर से जाते समय सोने का मंगलसूत्र, हार, जंजीर, चार अंगूठी, नथूनी, मांग बेंदी, दो जोड़ी झाले, हाय, चांदी का हथफूल, बड़ी चुटिया, दो जोड़ी पायल, खड़ुआ, चांदी का छपका तथा 30 हजार रूपये की नगदी भी साथ ले गई है। यह भी पढ़ें- मारपीट, लूटपाट व महिला से अभद्रता का दर्ज कराया केस...