कौशाम्बी, फरवरी 13 -- कोखराज के पांडेयमऊ गांव बुधवार की रात गुड्डी पत्नी सुभाष कुमार के घर से चोर लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवरात ले उड़ थे। गुरुवार को इसकी जानकारी हुई। गुड्डी देवी ने चोरी की पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि चोर लाखों रुपये कीमत के आभूषण ले गए हैं। उसकी बेटी रश्मी के शादी होने वाली है। उसके लिए भी आभूषण बनवाए गए थे। इसे भी चोर उठा ले गए हैं। पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...