गाजीपुर, अप्रैल 24 -- सैदपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर (धुवार्जुन) ग्राम में बुधवार की रात्री में एक घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे चोरों ने आभूषण समेत अन्य महंगे सामानों को उड़ा दिया। गांव निवासी सच्चिदान्द पाण्डेय के घर में चोरी की घटना हुई है। प्राप्त सूचना के अनुसार नीलम पाण्डेय का सोने का हार व दो सोने की अंगुठी,राजकुमारी पाण्डेय का सोने का झुमका, झालर, दो सिक्का व चांदी पायल, नेहा पाण्डेय का सोने का मंगलसूत्र, चांदी की थाली, चांदी पान सोपाड़ी सेट, हीरामणि पाण्डेय का सोने का चेन, झुमका, बाली,कुन्डल तथा अंगुठी प्रीती चौबे का सोने का हार, व चेन ,कान का सेट, कंगन, नथियां, मांगटीका, कमरबन्द, व पैजनी आदि लाखों रूपये का आभूषण चोर समेटकर फरार हो गये है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...