हाजीपुर, मई 9 -- जंदाहा । संवाद सूत्र महिसौर थाना के मरई गांव स्थित अपने मायके से नव विवाहिता को लाखों के सोने के गहने के साथ अज्ञात लड़के के साथ भाग जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में नव विवाहिता के ससुर महुआ थाना के राम पुरानी निवासी जितेंद्र कुमार शुक्ला ने महिसौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि उनके पुत्र शुभम् कुमार की शादी 13 मार्च 2026 को महिसौर थाना के मरई निवासी गुड्डू पांडे की पुत्री काजल कुमारी उर्फ सोनाक्षी कुमारी के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद उनकी बहू काजल कुमारी उनके घर पर सम्मान पूर्वक रह रही थी।

घटना का विवरण इसी दौरान बीते 19 अप्रैल 2026 को बहू के पिता गुड्डू पांडे ने अपनी पुत्री को उसके ससुराल से बिदा कराया और अपने घर मरई लेकर गए। बताया कि विदाई के वक्त उनकी बहू सोने का आभूषण ...