लाखों के जेवरात-नगदी समेत युवती रफूचक्कर
कन्नौज, अप्रैल 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती घर में रखे लाखों के जेवरात व हजारों की नगदी समेत अपने रिश्तेदार प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। इस मामले में युवती की मां ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़ता के मुताबिक उसके यहां इटावा जनपद के कुईटा सरैया गांव निवासी रिश्तेदार दीपक बाथम पुत्र श्यामबाबू का आना-जाना था। 18 फरवरी को दीपक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। बेटी घर से जाते समय करीब तीन लाख रूपये के जेवरात और 20 हजार रूपये की नगदी घर से चोरी कर ले गई। काफी खोजबीन के बाद जब दीपक के घर संपर्क किया गया, तब दीपक और उसके भाई राजू, संजीव बाथम व उसके पिता श्यामबाबू ने उसकी बेटी को कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ गालीगलौज की। उसने आशंका जताई है कि वह लोग उसकी पुत्री का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.