मुजफ्फर नगर, जून 24 -- छपार। गांव बसेडा में बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश लाखों के जेवरात व हजारों की नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। गांव बसेडा निवासी शक्ति सिंह पुत्र प्रेमसिंह ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें उसने बताया कि गत 12 जून को अपने घर पर ताला लगाकर गांव लछेडा में रिश्तेदारी में गया था। गत 17 जून को उसकी मां व बहन के घर वापस लौटने पर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी जेवरात व 10 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार, रिपोर्ट थानाध्यक्ष मोहित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है, जिसका शीघ्र ही निस्तारण कर दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...