मऊ, मार्च 23 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जमीन बरामदपुर में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व खाद्यान्न पर हाथ साफ कर दिया। घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल व्याप्त है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला अर्चना देवी पत्नी पन्ने लाल ने बताया कि रविवार की रात में परिवार के साथ दरवाजा बंद कर बरामदे में सो रहे थे। इस बीच मध्य रात्रि चोर मकान के पीछे की तरफ से मकान की छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के सहारे घर के अंदर उतर आए। इसके बाद चोरों ने घर के दो कमरों को खंगाल डाला। एक कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए, जबकि दूसरे कमरे में रखे गेहूं और चावल भी चुरा ले गए। चोर बड़ी ही सफाई से वारदात...