सहारनपुर, मार्च 2 -- पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 147 ग्राम स्मैक व एक बाइक बरामद की है। स्मैक की कीमत करीब तीस लाख रुपये बताई जा रही है। सोमवार को कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने घाटमपुर जाने वाले रास्ते से सोनू व वसीम निवासी गांव सिरसला को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 47 ग्राम स्मैक बरामद की है। इसके अलावा गांव कांसेपुर कट के पास से तिघरी रामगढ़ निवासी उस्मान को एक सौ ग्राम स्मैक व एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों तस्करों से बरामद हुई स्मैक की कीमत करीब तीस लाख रुपये बताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.