रामपुर, जून 4 -- बिलासपुर। बुलंदशहर में हुई लाखों रुपये की साइबर ठगी के मामले में जांच कर रही बुलंदशहर साइबर सेल की टीम ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिबदिबा में एक आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।

आरोपी महिला की फरारी कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी महिला ही फरार हो गई, जिसके चलते टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। बुलंदशहर में साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।

तकनीकी जांच और गिरफ्तारी की कोशिश दर्ज मुकदमे के आधार पर जब बुलंदशहर साइबर सेल ने तकनीकी जांच शुरू की, तो आरोपियों का लोकेशन ट्रेस होकर बिलासपुर के उत्तराखंड बॉर्डर से सटे गांव दिबदिबा में मिला।

फरार आरोपी की खोज लोकेशन मिलने के बाद गुरुवार को बुलंदशहर साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक इंदरपाल सिंह पुलिस कर्मियों की विशेष टीम के साथ बिला...