फरीदाबाद, मार्च 26 -- फरीदाबाद, संवाददाता। शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर अलग-अलग दो मामलों दो लोगों से करीब 38 लाख रुपये ठग लिए गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक सेक्टर-43 निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे एक व्हाट्सऐप समूह में जोड़ा गया। वहां निवेश से जुड़े मुनाफे के संदेश दिखाए जाते थे। इसके बाद ठगों ने उसे एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा और उसमें खाता खुलवाया। महिला ने लालच में आकर कई बार में कुल 20 लाख 41 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसने लाभ सहित पैसे वापस मांगे तो ठगों ने बहाने बनाना शुरू कर दिया और संपर्क तोड़ लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गौरी शंकर ने एक खाताधारक का बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसमें इस मामले से जुड़े करीब 14 लाख रुपये आ...