फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- शमसाबाद। लाखों रुपये की साइबर ठगी के मामले की जांच के सिलसिले में कुशीनगर जनपद की साइबर क्राइम टीम ने शमसाबाद थाना क्षेत्र में छापेमारी की। टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर कुछ युवकों एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई । साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए कुछ मोबाइल नंबरों की लोकेशन शमसाबाद क्षेत्र में मिलने के बाद कुशीनगर साइबर क्राइम टीम जांच के लिए यहां पहुंची। टीम ने संदिग्ध नंबरों से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी एकत्र की तथा आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की । छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस भी टीम के साथ मौजूद रही। साइबर टीम ने कई लोगों से पूछताछ कर मामले से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य जुटाने का प्रयास किया । थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि कुशीनगर से आई साइबर क्राइम टीम ने कुछ सं...