बरेली, मई 14 -- एक ओर युवक ने बहेड़ी स्थित एक निजी बैंक में खाता खुलवाया। वहां से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और चेक बुक नहीं दी गई। फिर भी खाते से 6,06185 रुपये कट गये। युवक ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बहेड़ी के गांव परोही निवासी मोहम्मद राशिद ने बताया कि उन्होंने बहेड़ी की केनरा बैंक की ब्रांच में सेविंग अकाउंट खुलवाया था। वहां से पासबुक, एटीएम कार्ड और न ही चेक बुक जारी की गई। पांच अप्रैल की रात उनके मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का मैसेज आया। आठ बार में खाते से 6,06,185 रुपये कट गये। न कोई फोन आया है। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी को खोले म्यूल खातों में करोड़ों का ट्रांजेक्शन, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज न ही किसी प्रकार से एसएमएस और ओटीपी नंबर आया। मोहम्मद राशिद ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच...