लाखों की लागत से लगा वाटर कूलर बना शोपीस
आजमगढ़, जून 30 -- शाहगढ़, हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड पल्हनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊंचेगांव में लाखों रुपये की लागत से लगा वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है। देख-रेख के अभाव में यह शोपीस बनकर रह गया है। जिससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊंचेगांव वासियों का कहना है कि बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। ग्रामीणों के साथ ही प्राथमिक विद्यालय के बच्चे भी आकर वाटर कूलर से पानी पीते थे। काफी दिनों से वाटर कूलर खराब होने से लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की व्यवस्था न होने से बाजार के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।बाजार वासियों का कहना है कि संबंधित विभाग ने वाटर कूलर तो लगवा दिया, लेकिन उसके रख-रखाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई। समय-समय पर मरम्मत और देखभाल न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.