देवरिया, दिसम्बर 15 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बाहर शौच नहीं जाने एवं गांवों में स्वच्छता अभियान चलाकर उसे शौच मुक्त करने के लिए सरकार ने लाखों की लागत से गावों में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया है। लेकिन कई जगह इन शौचालयों की स्थिति बदहाल हो गई है। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद में बने शौचालय की भी कुछ ऐसी ही दशा है। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद में कुछ वर्ष पूर्व सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया था। गांव से तीन सौ मीटर दूर नदी किनारे जंगल और झाड़ के बीच इसे बना दिया गया। इसके चलते इसका कभी इस्तेमाल नहीं किया गया। अब यह बदहाल स्थिति में हैं। इस शौचालय पर पानी को कोई व्यवस्था नहीं हैं। टायलेट की शीट टूट कर जमीन पर बिखरी पड़ी है। गांव के सेराज, राजू, सर्फराज, बबलू, संदीप, सरवन समेत आदि ग्रामीणों ने बताया कि ...