भभुआ, जनवरी 29 -- जयप्रकाश चौक से देवी जी चौक के बीच उपयोग से बाहर पड़ी सार्वजनिक सुविधा बैंक, कार्यालय और दुकानों के बीच बने शौचालय को खुलवाने की हो रही है मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के प्रमुख मार्ग जयप्रकाश चौक से देवी जी चौक के बीच नगर परिषद द्वारा लाखों रुपये की लागत से निर्मित शौचालय सह मूत्रालय लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। सहकारिता विभाग के कार्यालय के सामने मुख्य सड़क किनारे स्थित यह शौचालय ऐसे क्षेत्र में है, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कृषि विकास शाखा, सहकारिता विभाग का कार्यालय, निजी अस्पताल और कई दुकानें हैं। इसके बावजूद सार्वजनिक उपयोग की यह सुविधा नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शौचालय को चैनल बंद कर अंदर से ताला लगा दिया गया है। अंदर पूरी तरह धूल और मिट्टी जमी हुई है। न तो इसकी नियमित सफाई हो रही है और न ही नग...