औरंगाबाद, जून 4 -- कुटुंबा प्रखंड में परता नहर से निकलकर रजपरसा की ओर जाने वाली नहर पर चार माह पूर्व पुल बन कर तैयार हो गया, लेकिन अब तक एप्रोच सड़क का निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुराने पुल के टूट जाने के बाद ग्रामीण उसी जर्जर संरचना के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। बरसात का मौसम नजदीक आने के साथ ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। इस पुल से गोडीहा, सोनबरसा, घुघी, पिराजपुर, शाहपुर सहित कई गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है, लेकिन संपर्क मार्ग तैयार नहीं होने के कारण नए पुल का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण अभिमन्यु कुमार, अरविंद यादव, उदय पासवान, रंजन कुमार और नागेश्वर कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं ...