अंबेडकर नगर, मई 17 -- अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका के दोस्तपुर रोड के किनारे शांतिनगर कालोनी के निकट लाखों रुपए की लागत से निर्मित नाला अल्प समय में ही क्षतिग्रस्त होकर पट गया है। यह नाला एक भी बारिश नहीं झेल सका। दीवार टूटने से नाला मलवे से पट गया है। प्रकरण कृष्णानगर वार्ड से जुड़ा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस नाले का निर्माण एक वर्ष पूर्व हुआ था। निर्माण होने के कुछ ही माह बाद बारिश में नाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभासद आदित्य राजभर ने कहा कि इस नाले की समस्या को लेकर पालिका प्रशासन से शिकायत की गई थी लेकिन कोई कर्मचारी झांकने तक नहीं आ सका। यह भी पढ़ें- ख्वाजहांपुर में नाली-इंटरलाकिंग का कार्य अधूरा होने से जलजमाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...