रिषिकेष, मार्च 10 -- नगर पालिका क्षेत्र में ऋषिकेश रोड स्थित शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय महाविद्यालय के समीप लाखों रुपये की लागत से बनाया गया कैफेटेरिया 'सफेद हाथी' बनकर रह गया है। निर्माण पूरा हुए कई वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। निविदा प्रक्रिया आगे न बढ़ने के कारण यह भवन लंबे समय से बंद पड़ा है और जर्जर हालत में पहुंचता जा रहा है। इस कैफेटेरिया का शिलान्यास कई वर्ष पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया था। उस समय इसे नगर क्षेत्र के विकास, पर्यटकों की सुविधा और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना बताया गया था। लेकिन निर्माण के बाद भी नगर पालिका प्रशासन इसे संचालित कराने में विफल रहा। निविदा प्रक्रिया पूरी न होने के कारण कैफेटेरिया का उपयोग नहीं हो ...