संभल, मई 4 -- रेलवे स्टेशन के पास लाखों रुपये की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों, यात्रियों और चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि इतने महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित होने के बावजूद नगर पालिका इस समस्या से अनजान बनी हुई है। कुछ दिन पहले अज्ञात व्यक्ति द्वारा शौचालय के गेट को तोड़ दिया गया, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। स्टेशन के समीप टेंपो स्टैंड होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। शौचालय बंद होने की वजह से यात्रियों और चालकों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे आसपास गंदगी और बदबू फैल रही है। यह भी पढ़ें- रेवती स्टेशन पर शौचालय नहीं होने से परेशानी इस स्थिति का सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ रहा है, जिन्हें काफी अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.