अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़। महाशिवरात्रि के अवसर पर जिलेभर में ठंडाई भी खूब घोटी गई। सादा व भांग की ठंडाई का सेवन लोगों ने जमकर किया। रविवार को भांग की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ रही। सामान्य की तुलना में ज्यादा भांग की बिक्री हुई। एक अनुमान के मुताबिक एक दिन में पांच लाख रूपए तक की भांग बिक गई। जिला आबकारी अधिकारी डीके गुप्ता ने बताया कि जिलेभर में कुल 13 भांग की सरकारी दुकानें हैं। जहां से प्रतिमाह ढाई हजार किलो तक भांग की बिक्री हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...