रुद्रपुर, मार्च 1 -- सितारगंज, संवाददाता। घर में बिजली का काम करने आए मिस्त्री पर अलमारी का लॉकर काटकर लाखों की नकदी और जेवरात चोरी करने का आरोप है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस्लामनगर निवासी मुख्तियार अहमद ने बताया कि उनके घर में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। बिजली फिटिंग और पीवीसी का काम होने के कारण घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि घर में रखी लोहे की अलमारी में लाखों की नकदी और सोने के जेवरात रखे थे। बच्चों ने मजदूरों की मदद से अलमारी को उठवाकर बरामदे में रखवा दिया था। रविवार को रुपये की आवश्यकता होने पर जब उन्होंने अलमारी खोली तो उसका लॉकर कटा हुआ मिला। लॉकर में रखी नकदी और जेवरात गायब थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पीवीसी मिस्त्री अपना काम पूरा कर पहले ही जा चुका था,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.