हापुड़, मार्च 27 -- बाबूगढ़ पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी शराब की करीब 40 पेटी, और कार बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कीमत 1.35 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस का दावा है कि मार्च में ठेकों का स्टाक खत्म करने के लिए सस्ती दामों पर शराब खरीद कर आसपास के क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम शेखपुर से गौशाला की तरफ जाने वाले रास्ते पर बाग के पास से शराब तस्कर जाने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसी बीत एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रुकने का इशारा किया लेकिन कार सवार भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर कार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.