आगरा, अप्रैल 29 -- प्लॉट के नाम पर 30 लाख रुपये ठगी व अन्य आरोप में पुलिसकर्मी समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। सीजेएम की अदालत ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश थानाध्यक्ष शाहगंज को दिए हैं। तेजा का नगला मनिया निवासी वादी ने अधिवक्ता वीर बहादुर सिंह धाकरे के माध्यम से विपक्षियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के बाबत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। बताया था कि उसके पति त्रिलोक चंद मणिपुर में असम रायफल में तैनात हैं। विपक्षियों ने अपनी पुत्री का विवाह होने के कारण 30 लाख रुपये में अपने प्लॉट का सौदा तय कर उसका बैनामा अन्य के नाम कर दिया। रकम वापस मांगने पर विपक्षीगण ने वादी के साथ मारपीट कर अभद्रता की। अदालत ने साक्ष्य के आधार पर आरोपित तीन भाइयों कप्तान आदि एवं अज्ञात पुलिसकर्मी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज के थानाध्यक्ष शाहगंज को...