पूर्णिया, अप्रैल 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।लाखों की ठगी कर सीएसपी संचालक फरार हो गया है। लोगों ने उक्त सीएसपी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए संबंधित बैंक शाखा से प्राथिमिकी दर्ज करने की मांग की। कार्रवाई में देर होने पर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा और थाना के समीप सड़क जाम कर दिया। मामला रौटा थाना क्षेत्र के रौटा का है। आरोपी सीएसपी संचालक की पहचान रौटा निवासी मो जुबेर के रूप में हुई है। वह लगभग 15 दिनों से गांव से फरार है। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से खाताधारकों से बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन लेकर रूपये निकाल लेता था और लोगों को ट्रांजेक्शन में समस्या की बात बताकर बाद में आने के लिए कहता था। इस तरह से उसने गांव के करीब 100 लोगों से ठगी की एवं अचानक गांव से गायब हो गया। कुछ दिनों तक इंतजार के बाद लोगों ने खाता चेक क...