फरीदाबाद, मार्च 13 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद में ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 91.50 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। ठगी के करीब 30 लाख रुपये उनके खातों में आए थे। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निकुंज माकडिया, मिलन, आशीष, लुंभाराम और पुरखाराम के रूप में हुई है। इनमें से कुछ आरोपी गुजरात के मोरवी जिले के रहने वाले हैं, जबकि दो आरोपी राजस्थान के बाड़मेर जिले के निवासी बताए गए हैं।पुलिस के मुताबिक एनआईटी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी फेसबुक पर एक व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई थी। बाद में व्हाट्सएप पर संपर्क कर आरोपी ने उसे ट्रेडिंग में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का झांसा दिया। इसके बाद पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में...