दुमका, जून 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। लाखों की ठगी करने के आरोप में नगर थाना की पुलिस ने देवघर जिला से एक आरोपी चंचल कुमार को गिरफ्तार किया और दुमका लाकर केन्द्रीय कारा भेज दिया। आरोपी चंचल कुमार, पिता अजीत कुमार मिश्रा दुमका शहर के रसिकपुर मुहल्ले का निवासी है। वह भागकर देवघर में छिपा हुआ था। केस के अनुसंधानकर्ता ने बताया कि चंचल कुमार एवं उसकी मां रश्मि देवी पर 8 लाख 63 हजार 999 रुपए की ठगी करने का आरोप था। 2018 में रसिकपुर निवासी सुरेश कुमार ने नगर थाना में दोनों के विरुद्ध धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप यह था कि चंचल ने व्यवसाय करने के लिए कर्ज के रूप में सुरेश कुमार से 8 लाख 63 हजार 999 रुपए लिए थे। कर्ज लेने के बाद पूरे परिवार भाग खड़े हुए। उसकी मां ने 1.24 लाख रुपया देकर जमानत पर छुटी थी। बाद में चंचल ने भी हाई कोर्ट से जमान...