नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली, का.सं.। पूर्वी दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने 'ऑपरेशन साइबरहॉक-3.0' के तहत एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर खुद को विदेशी महिला बताकर भारतीयों को जाल में फंसाते थे और इमिग्रेशन में फंसने जैसे बहाने बनाकर उनसे पैसे ऐंठते थे। पुलिस के मुताबिक, अब तक इस गिरोह के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी से जुड़ी 12 अंतरराज्यीय शिकायतें दर्ज हैं। डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी पहले पीड़ितों से दोस्ती कर भावनात्मक रिश्ता बनाते थे और फिर भारत आने का झांसा देते थे। इसके बाद एयरपोर्ट या कस्टम में फंसने की झूठी कहानी गढ़कर टैक्स या जुर्माने के नाम पर रकम म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे।तकनीकी ...