कौशाम्बी, मार्च 29 -- करारी कस्बे के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी मो. वसीम पुत्र इस्माइल अंसारी ने बताया कि 26 मार्च की शाम वह अपने मकान में ताला बंद करके परिवार के साथ निमंत्रण में चला गया था। देर रात लौटकर आया तो कमरों का नजारा देख उसके होश उड़ गए। रोशन दान के सहारे भीतर घुसे चोर 60 हजार रुपये नकद, सोने का ब्रेसलेट, हार, चेन, इयररिंग, नोज रिंग आदि समेत करीब लाखों रुपये का सामान समेट ले गए थे। घटना की तहरीर उसी वक्त गृहस्वामी ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। इसके लिए मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...