रुद्रपुर, मई 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति ने किच्छा में तेल मिल मालिक के बंद मकान से हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, तीन लाख रुपये से अधिक की नगदी, चोरी में प्रयुक्त बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, किच्छा थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में बीती 19 अप्रैल की रात तेल मिल मालिक राजेंद्र कुमार गोयल के बंद मकान में चोरी की घटना हुई थी। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए थे। मामले में 20 अप्रैल को तहरीर पर थाना किच्छा में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.