सहरसा, अप्रैल 29 -- पतरघट, एक संवाददाता ।थाना क्षेत्र के विशनपुर बासा टोला में सोमवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी विपिन कुमार सिंह ने इस मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए पतरघट थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। गृहस्वामी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह जब उनकी नींद खुली तो घर का नजारा देखकर वे दंग रह गए। यह भी पढ़ें- लाखों की चोरी, चार नामजद घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। एक कमरे में रखा गोदरेज खुला हुआ था, दूसरे कमरे का बक्सा टूटा पड़ा था, जबकि तीसरे कमरे का गोदरेज भी खुला मिला। चोरी के बाद छत...