फिरोजाबाद, जून 1 -- दक्षिण थाना पुलिस ने रविवार रात माल गोदाम के निकट अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी कार से हरियाणा ब्रांड की 120 बोतल, 336 हाफ और 48 क्वाटर बरामद किए हैं। जिनकी कीमत छह लाख रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रविवार रात दो बजे सूचना मिली कि दो शराब तस्कार कार से माल गोदाम के पास से गुजरने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेरेबंदी की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार अर्चित पुत्र अरविंद सिंह निवासी रामनगर कालोनी थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर और आशुतोष पुत्र प्रमोद कुमार निवासी जटेपुल रेलवे कालोनी थाना शाहपुर जिला गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे शराब, दो तस्कर गिरफ्तार कार की तलाशी ली तो डिग्गी और सीटों के नीचे बने बाक्स में ...