लाखों का माल लेकर भुगतान नहीं करने का आरोप, मुकदमा
रुद्रपुर, सितम्बर 12 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सिडकुल के एक प्लांट स्वामी ने फैक्ट्री संचालक समेत तीन लोगों पर लाखों रुपये का माल लेकर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि भुगतान लेने के लिए फैक्ट्री पहुंचने पर गोदाम खाली मिला और संचालक समेत अन्य कर्मचारी नदारद थे। उनके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में धरमपुर निवासी विकास राजपूत ने बताया कि पंतनगर सिडकुल में उनका गियर मास्टर के नाम से प्लांट है। वह सिग्नेट कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के साथ पैकेजिंग का काम करते हैं। बताया कि 10 अगस्त को रुद्रपुर-किच्छा बाईपास स्थित औद्योगिक क्षेत्र में रावत ओवरसीज फैक्ट्री के संचालक प्रशांत रावत, उनके पिता विजेंद्र सिंह और महिला कर्मचारी मनप्रीत कौर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.