मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरनगर थाना बुढ़ाना पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' अभियान के अंतर्गत एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24.660 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 12.5 लाख रुपये आंकी गई है। तस्कार के कब्जे से एक आल्टो कार भी बरामद किया गया है।जनपद में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे "ऑपरेशन सवेरा" अभियान के अन्तर्गत शनिवार की रात्रि में थाना बुढाना पुलिस मंदवाडा मार्ग पर वीर एन्कलेव कालोनी के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार सवार भागने का प्रयास किय गया जिसे पुलिस टीम ने बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया। यह भी पढ़ें- 55 लाख के गांजा संग तस्कर गिरफ्तार पकडे़ गये व्यक्ति ने अपना नाम 23 वर्षीय अब्दुल ...