नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- दिसंबर 2025 में लगभग सभी कंपनियां अपनी कारों पर ईयरएंड डिस्काउंट दे रही हैं। कुछ कंपनियों ने तो ये डिस्काउंट नवंबर से ही देना शुरू कर दिया था। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां ईयरएंड डिस्काउंट के साथ दूसरे बेनिफिट्स भी ऑफर कर रही हैं। कुल मिलाकर, साल के आखिरी महीने आप कार खरीदते हैं तब आपको तगड़ा कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस और स्पेशल या एक्सट्रा ऑफर जैसे कई फायदे मिल जाते हैं। इन तमाम ऑफर के चलते कार की कीमत कई लाख रुपए तक कम हो जाती है। ईयरएंड डिस्काउंट में कारों की कीमतों में भारी गिरावट की वजह के कई कारण होते हैं। ऐसे में ग्राहक बड़े डिस्काउंट का फायदा उठाने के चलते भविष्य में इन कारों से होने वाले नुकसान को दरकिनार कर देते हैं। ऐसे में क्या ईयरएंड डिस्काउंट...