भोपाल, जनवरी 8 -- गरीबों को दिए जाने वाले मुफ्त राशन अमीर भी किस तरह डकार जाते हैं इसकी एक चौंकाने वाली बानगी मध्य प्रदेश से सामने आई है। राज्य सरकार की ओर से कराए गए सत्यापन के बाद 30 लाख फर्जी लाभार्थियों के राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। इससे ना सिर्फ सरकारी धन की लूट रुकी है, बल्कि लाखों नए और वास्तविक लाभार्थियों को लाभ मिल पाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गलत तरीके से राशन ले रहे लोगों में 1500 तो ऐसे निकले जो निजी कंपनियों में डायरेक्टर जैसे ऊंचे पद पर हैं। इसके अलावा 38 हजार लोग इनकम टैक्स फाइल करने वाले थे जिनकी सालाना आमदनी 6 लाख रुपये से अधिक थी।14 लाख नए लाभार्थी जुड़ेंगे खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से बड़े पैमाने पर कराए गए वेरिफिकेशन में करीब एक साल का समय लगा। बड़े पैमाने पर राशन कार्ड रद्द किए जाने का बड़ा फायद...