गिरडीह, दिसम्बर 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले के गाण्डेय के तेल्खरी जंगल से साइबर अपराध से लाखों रुपए कमाने वाले देवघर के दो साइबर अपराधियों समेत तीन अपराधियों को पकड़ा गया है। पकड़े गये साइबर अपराधियों में दो पड़ोसी जिले देवघर एवं एक गिरिडीह जिले का निवासी है। इन तीनों साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर साइबर डीएसपी आबिद खां की अगुवाई में की गई छापामारी में हुई है। एसपी को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से इन साइबर अपराधियों को लेकर सूचना मिली थी। एसपी डॉ बिमल ने मंगलवार दोपहर अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकार सम्मेलन कर साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। गिरफ्तार साइबर अपराधी मो शराफत अंसारी साइबर अपराध से अब तक लगभग 60 लाख रुपए अर्जित किया है वहीं इसके पास एक महिन्द्रा का एक्सयूवी 300 चार चक्का वाहन भी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.