बांका, मई 14 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता थाना क्षेत्र के पौकरी पंचायत स्थित लाखा गांव के एक सुने घर में बीती रात मंगलवार को चोरी के बाद अगलगी घटना हुई। गृहस्वामी राकेश कुमार उक्त गांव के रहने वाले हैं। इस घटना में बाइक, फर्नीचर, अनाज, वस्त्र , कागजात सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार बाहर परदेस में रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। घटना की सूचना पर हजारों किलोमीटर दूर से एक दिन बाद गांव पहुंचे। बताया कि बदमाशों ने संदूक का ताला काटकर आभूषण सहित जगह जमीन की कागजात चोरी कर ली। जिससे पीड़ित परिवार चिंतित हैं। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जमीन का दस्तावेज, पांच क्विंटल गेहूं, पैशन प्रो बाइक , नकदी, सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया। इस घटना में पीड़िता प्रीति देवी ने अज्ञात के खिलाफ थाना में शिकायत द...