विकासनगर, सितम्बर 10 -- युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, शिक्षा एवं खेल विभाग उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित खेल महाकुंभ-2026 का गुरुवार को मिनी स्टेडियम सेरा लाखामंडल में शुभारंभ हुआ। ग्राम पंचायत लाखामंडल की प्रधान बीना भट्ट और अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लाखामंडल के प्रभारी प्रधानाचार्य केंद्र सिंह असवाल ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। वक्ताओं ने कहा कि खेल महाकुंभ ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा द...