देहरादून, मार्च 29 -- देहरादून। जोगीवाला निवासी पीएचडी स्कॉलर व लेखिका रूपाली वशिष्ठ को उनकी पुस्तक 'लाखामंडल' के लिए 'भारत विभूषण राष्ट्रीय सम्मान-2026' से नवाजा गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 27 मार्च को नीति आयोग और डिजिटल इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल लीडरशिप कॉन्फ्रेंस एवं समिट में प्रदान किया गया। इससे पूर्व भी रूपाली को इस पुस्तक के लिए 'देवभूमि राष्ट्रीय रत्न सम्मान' मिल चुका है। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली रूपाली 'मिसेज उत्तराखंड' और 'मिसेज इंडिया' का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। वर्तमान में वह इंडियन ह्यूमन राइट्स की जिला अध्यक्ष हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों और स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...