घाटशिला, जनवरी 23 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबनी पंचायत के पहाड़ी की दहलीज पर बसे लाखाईडीह गांव में संचालित आश्रम आवासीय विद्यालय में खाना बनाते समय एक महिला झुलस गयी। आनन-फानन में उक्त महिला को डुमरिया सीएचसी में भर्ती किया कराया गया। जानकारी के अनुसार लाखाईडीह आवासीय विद्यालय में लखी टुडू की पत्नी हीसी टुडू (42) ने आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए खाना बनाते समय साड़ी में आग लग जाने से झुलस गई। विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा डुमरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया एवं प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...