बलरामपुर, अप्रैल 11 -- उतरौला, संवाददाता। नगर क्षेत्र में इन दिनों फल और सब्जी विक्रेताओं द्वारा लाउडस्पीकर के बढ़ते उपयोग से ध्वनि प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है। विक्रेता अपने ठेलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर तेज आवाज में प्रचार कर रहे हैं, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लोगों का कहना है कि मुख्य बाजार, बस स्टैंड सहित प्रमुख सड़कों पर दिनभर तेज आवाजें गूंजती रहती हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस शोर के कारण ग्राहकों से बातचीत करना मुश्किल हो रहा है साथ ही उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। आसपास के निवासी भी लगातार शोर से परेशान रहते हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका विशेष असर पड़ रहा है। लोगों को सिरदर्द और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं हो रही हैं। वहीं विक्रेताओं का कहना है कि प्रतिस्पर्धा के चलते यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.