फरीदाबाद, फरवरी 14 -- पलवल, संवाददाता। जिला पलवल के गांव छांयसा में स्वास्थ्य विभाग ने हेपेटाइटिस बी को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया है। गांव में मस्जिदों के लाउडस्पीकर से लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। पुराने इंजेक्शन और ब्लेड के इस्तेमाल से बचने की जानकारी दी जा रही है। गांव में मुनादी कर लोगों को बताया जा रहा है कि पुराने इंजेक्शन, सिरिंज और ब्लेड का दोबारा इस्तेमाल करने से गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हेपेटाइटिस बी के फैलने के कारणों और उससे बचाव के तरीकों पर आधारित पर्चे भी बांटे जा रहे हैं। ये पर्चे खास तौर पर उन लोगों को दिए जा रहे हैं, जो स्वास्थ्य शिविर में जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। गांव के सरपंच मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि रोजाना मस्जिदों के लाउडस्पीकर से भी लोगों को सतर्क रहन...