रांची, दिसम्बर 23 -- खूंटी, संवाददाता। शहर के दतिया रोड स्थित लाईट्स इंस्टीट्यूट में मंगलवार को क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से क्रिसमस केक काटकर की गई। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रकाश टुटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और आत्मविश्वास का महत्व बताया। लाईट्स प्ले स्कूल के नन्हे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान द्वितीय टर्मिनल परीक्षा का परिणाम भी वितरित किया गया। इस अवसर पर अभिभावक, शिक्षिकाएं ऊषा रानी, सेटैंग हेरेंज, पुनि हीरो सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...